sunil saini neem ka thana

Name

Email *

Message *

Sunday, April 11, 2021

The Pronoun


 Pronoun


 A pronoun 

is a word that is used instead of a noun or noun phrase. Pronouns refer to either a noun that has already been mentioned or to a noun that does not need to be named specifically.


 एक सर्वनाम एक शब्द है जो संज्ञा या संज्ञा वाक्यांश के बजाय प्रयोग किया जाता है। सर्वनाम या तो एक संज्ञा का उल्लेख करता है जिसे पहले से ही उल्लेख किया गया है या एक संज्ञा है जिसे विशेष रूप से नामित करने की आवश्यकता नहीं है


Noun के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को Pronoun कहते हैं। जैसे:- Sunil is a handsome boy. He is my best friend.


Surabhi is an intelligent girl. She has topped secondary examination.


A dog is a pet animal

. It barks at night. 

उक्त उदाहरणों में Sunil के स्थान पर He का, Surabhi के स्थान पर She का तथा dog के स्थान पर 'it' का Pronoun के रूप में प्रयोग किया गया है। Noun के बार-बार repetition (पुनरावृत्ति) को रोकने के उद्देश्य से उसके स्थान पर Pronoun का प्रयोग किया जाता है।


Hari is absent today because he is ill and he has gone to consult the doctor.


Ram is a good boy.

 He is my friend. 

He goes to school every day. 

His father is a doctor. 

Pronoun का प्रयोग noun के वचन (number), लिंग (gender) एवं person के अनुरूप किया जाता है। afs Noun third person, singular number and masculine gender हो, जैसे राम तो उसके लिए 'He' pronoun प्रयुक्त होगा। इसी प्रकार noun third person, singular number एवं feminine gender हो तो उसकी


जगह 'she' pronoun प्रयुक्त होगा

  

pronoun table


kinds of pronoun


(1) Personal Pronoun

- जो सर्वनाम व्यक्तियों के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं, Personal Pronoun कहलाते हैं। जैसे- I, we, he, she, our, your me, my, you, his, they etc.


(3) ReflexivePronoun- 

जिन सर्वनामों में self या selves जुड़ा हुआ हो और जो प्रकट करें कि काम का प्रभाव कर्त्ता पर ही पड़ता है, Reflexive Pronoun कहलाते हैं।


- Rahul punished himself. 

She painted the door herself.


(3) Emphatic Pronoun- ऐसे सर्वनाम जिनमें self या selves जुड़ा हुआ हो और जो कर्ता पर जोर डालते हों एवं subject के तुरंत बाद प्रयुक्त हो Emphatic Pronoun कहलाते हैं।


जैसे-I myself did it. She herself wrote the letter.


(4) Demonstrative Pronoun- 

जो सर्वनाम किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करते हैं Demonstrative pronoun कहलाते हैं। जैसे This car is mine.


(5) Indefinite Pronoun- 

जो सर्वनाम किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत नहीं करते, Indefinite Pronouns कहलाते हैं। जैसे - All men are mortal.


(6) Distributive Pronoun-

 वे सर्वनाम जो कुछ व्यक्तियों या वस्तुओं में से प्रत्येक अथवा किसी एक की ओर संकेत करते हैं, Distributive Pronoun कहलाते हैं। जैसे-Each one is fine.


(7) Interrogative Pronoun- वे सर्वनाम जो प्रश्न पूछने का कार्य करते हैं, Interrogative Pronoun कहलाते हैं।


जैसे- Who will go to Jaipur 


(8) Relative Pronoun- 


जो सर्वनाम अपने पहले आई संज्ञा के लिए प्रयुक्त होते हैं, Relative Pronoun कहलाते हैं। जैसे- 

I hate the person who always tells a lie.

The man who is wearing a black cap is my uncle.


(9) Exclamatory Pronoun-


 आश्चर्य प्रकट करने वाले सर्वनाम Exclamatory Pronoun कहलाते हैं।


What a great news it is! 


(10) Impersonal Pronoun- 

जब सर्वनाम ऐसी


संज्ञा के लिए प्रयुक्त होते हैं जो अव्यक्त होती है, तो ऐसे सर्वनाम Impersonal Pronoun कहलाते हैं।


जैसे- It is raining. (it = water)


(11) Reciprocal Pronoun

- जब दो सर्वनाम एक साथ आएँ और पारस्परिकता का बोध कराएँ तो


उन्हें Reciprocal Pronoun कहते हैं। जैसे- Deepu and Rohit fought with each other. 


(12) Possessive Pronoun:

 वे Pronouns जो


Possession (अधिकार) show करते है,


Possessive Pronoun कहलाते हैं। ये निम्न हैं- my, mine, our, ours, your, yours, his, her, hers, it, its, one's, their, their's etc.


eg. - This book is mine.

No comments:

Post a Comment

parts of speech